Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

इस बीच, कल यानी सोमवार को वामपंथी और चरम-वामपंथी छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में एक बैठक बुलाई है

09 Mar 2025

जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता को रविवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें उच्च रक्तचाप और कई समस्याओं के कारण बाईपास के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लगभग 15 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गयी है।
पिछले सप्ताह शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की कार पर हमला हुआ था। इस दौरान दो आंदोलनकारी छात्र घायल हो गये थे। शिक्षा मंत्री ने भी खुद पर हमले के आरोप लगाए थे। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। छात्रों ने कुलपति से चर्चा के लिए दबाव डाला। कुलपति बुधवार को अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर होने के बाद, चक्कर आने और संतुलन खोने की समस्या के लिए उनकी फिजियोथेरेपी शुरू की गई। आज उन्हें छुट्टी दी गई।
इस बीच, कल यानी सोमवार को वामपंथी और चरम-वामपंथी छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में एक बैठक बुलाई है। इस बात को लेकर अनिश्चितता थी कि बैठक में कुलपति भास्कर शामिल होंगे या नहीं। उल्लेखनीय है कि जादवपुर घटना में घायल छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कुलपति से मिलने गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी
इस बीच, कल यानी सोमवार को वामपंथी और चरम-वामपंथी छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में एक बैठक बुलाई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News